dharma sangrah

भगवान श्री बदरीनाथजी की आरती | Shri badrinath ji ki aarti

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 22 मई 2024 (18:38 IST)
Badrinath ki stuti: भगवान बद्रीनाथ की पूजा करने के बाद उनकी आरती जय जय श्रीबदरीनाथ जयति योग-ध्यानी करते हैं। उनकी कई तरह की आर‍तियां प्रचलित हैं। प्रात: स्मरण और आरती से सभी तरह के कष्ट मिट जाते हैं और जातक बद्रीनाथ के परम धाम में निवास करता है। चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ जी विराजमान हैं। वहां पर तपस्वी और मुक्त आत्माओं का एक क्षेत्र विद्यमान है।
 
 
भगवान श्री बदरीनाथजी की आरती
जय जय श्रीबदरीनाथ जयति योग-ध्यानी।।
टेक।।
 
निर्गुण सगुण स्वरूप, मेघवर्ण अति अनूप,
सेवत चरण सुरभूप, ज्ञानी विज्ञानी।।
जय जय०।।
 
झलकत है शीश छत्र, छबि अनूप अति विचित्र,
बरनत पावन चरित्र सकुचत बरबानी।।
जय जय०।।
 
तिलक भाल अति विशाल, गल में मणि-मुक्त-माल,
प्रनतपाल अति दयाल, सेवक सुखदानी।।
जय जय०।।
 
कानन कुंडल ललाम, मूरति सुखमाकी धाम,
सुमिरत हों सिद्धि काम, कहत गुण बखानी।।
जय जय०।।
 
गावत गुण शंभु शेष, इन्द्र, चन्द्र अरु दिनेश,
विनवत श्यामा हमेश जोरि जुगल पानी।।
जय जय०।।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख