ramcharitmanas
✕

इन पवित्र भजनों से करें एकादशी का जागरण, पढ़ें 2 लोकगीत

Updated: गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (16:32 IST)
1. ग्यारस माता से मिलन कैसे होय कि पांचों खिड़की बंद पड़ी।

 
पहली खिड़की खोलकर देखूं, कूड़ा-कचरा होय।
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि झाड़ू-बुहारा करती चलूं। ग्यारस माता से...
 
दूजी खिड़की खोलकर देखूं, गंगा-जमुना बहे।
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि स्नान करके चलूं। ग्यारस माता से...
 
तीजी खिड़की खोलकर देखूं, घोर अंधेरा होय।
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि दीया तो लगाती चलूं। ग्यारस माता से...
 
चौथी खिड़की खोलकर देखूं, तुलसी क्यारा होय।
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि जल तो चढ़ाती चलूं। ग्यारस माता से...
 
पांचवीं खिड़की खोलकर देखूं, सामू मंदिर होय।
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि पूजा-पाठ करती चलूं। ग्यारस माता से...
 
****** 
 
2. सुन अर्जुन गीता का ज्ञान ।।2।।
 
ग्यारस के दिन सिर जो धोवे, वाको कौन विचार/ सुन अुर्जन...
ग्यारस के दिन सिर जो धोवे, रीछड़ी के अवतार/ सुन अुर्जन...
 
ग्यारस के दिन चावल जो खावे, वाको कौन विचार/ सुन अुर्जन...
ग्यारस के दिन चावल जो खावे, कीड़ा के अवतार/ सुन अुर्जन...
 
ग्यारस के दिन पलंग पर जो सोवे, वाको कौन विचार/ सुन अुर्जन...
ग्यारस के दिन पलंग पर जो सोवे, अजगर के अवतार/ सुन अुर्जन...
 
ग्यारस के दिन सासू से लड़े, वाको कौन विचार/ सुन अुर्जन...
ग्यारस के दिन सासू से लड़े, बड़-बागल के अवतार/ सुन अुर्जन...
 
ग्यारस के दिन घर-घर जो जावे, वाको कौन विचार/ सुन अुर्जन...
ग्यारस के दिन घर-घर जो जावे, कुतिया के अववार/ सुन अुर्जन...
 
संकलनकर्ता - श्रीमती चंद्रमणी दुबे 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

सर्वपितृ शनिश्चरी अमावस्या पर श्राद्ध करने का सटीक समय, गजच्छाया योग और विधि

इस शारदीय नवरात्रि की संधिपूजा कब होगी 19 या 20 अक्टूबर 20226, क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि की नवपत्रिका पूजा कब है? क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

10 या 11 अक्टूबर, कब से शुरू होगी नवरात्रि?

शारदीय नवरात्रि 2026: ग्रहों का गोचर बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, मां दुर्गा की रहेगी विशेष कृपा

अगला लेख