manglik dosh calculator
✕

वर्ष 2009 : आर्थिक मंदी और भारत

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:55 IST)
ND
वर्ष 2008 भारत ही नहीं, पूरे विश्व के लिए मानो तुषारापात करने वाला सिद्ध हुआ। शेयर मार्केट बुरी तरह औंधे मुँह गिरा। आर्थिक मंदी ने सारे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया। अब मंदी से जूझते लोगों की नजर टिकी हुई है वर्ष 2009 पर कि शायद नया वर्ष बदले हालातों का साक्षी बन जाए।

1 जनवरी 2009 की ग्रह स्थिति का अध्ययन करें तो गुरु व राहु मकर राशि में चांडाल योग बनाए बैठे हैं। शनि शत्रु राशि सिंह में है। सूर्य-मंगल धनु में हैं। बुध मकर और शुक्र कुंभ में रहेंगे। अर्थात धन कारक प्रमुख ग्रह निर्बल हो गए हैं। अत: जनवरी-फरवरी माह में किसी विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

इसी स्थिति को भारत की कुंडली के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो कुंडली के नवम भाव में चांडाल योग है। शनि चतुर्थ में है। शनि मूल स्थान से गोचर में चौथे और राहु नौवें में है। यह स्थिति आर्थिक मंदी की द्योतक रहेगी।

ND
मई में गुरु कुंभ राशि में गमन करेंगे। यह भारत की कुंडली में दशम भाव है व गुरु मूल कुंडली से पाँचवें होकर शुभ हो जाएँगे। शनि भी 9 सितंबर से कन्या राशि में जाएँगे व मूल स्थिति से तीसरे होकर आय भाव को देखेंगे। भारत के लिए शनि योग कारक है, भाग्य को उन्नति व स्थि‍रत देंगे।

इस ग्रह स्थिति से निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि वर्ष 2009 का तिहाई भाग अर्थात पहले तीन-चार महीने सामान्य ही रहेंगे। मई से स्थिति सुधरेगी। आर्थिक उन्नति होगी। मंदी के बादलों का छँटना शुरू होगा। सितंबर के बाद उन्नति के आसार बढ़ते जाएँगे।

भारत के लिए शनि चूँकि राज्य पक्ष का कारक है, इस वर्ष महती भूमिका निभाएगा। अत: सत्तापक्ष को भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, नशाखोरी पर लगाम कसकर रखनी होगी। शनि न्याय के देवता हैं और अन्याय बर्दाश्त नहीं करते। यदि जनता परेशान रही, भ्रष्ट राजनेता व जमाखोर मजे करते रहे, समाज का नैतिक और चारित्रिक पतन होता रहा तो शनिदेव उग्र रूप लेकर नुकसान भी कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
भारती पंडित
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें