Daily Horoscope
✕

विज्ञापन जगत में बच्चन परिवार की धूम

Written By WD
Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2007 (16:19 IST)
ND
भारतीय विज्ञापन जगत को इस साल की शुरूआत में क्रिकेट वर्ल्ड कप में जहाँ भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के कारण कुछ धक्का लगा, वहीं दूसरी तरफसाल की अंतिम तिमाही में विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के दांपत्य सूत्र में बंधने के साथ ही बच्चन परिवार की विज्ञापनों की दुनिया में ब्रांड वेल्यू में तगड़ा उछाल आया।

विज्ञापन जगत में एक प्रकार से लगभग साल भर बच्चन परिवार का ही दबदबा रहा और बच्चन परिवार में ऐश्वर्या के शामिल होने के बाद अब बच्चन परिवार की कुल ब्रांड वैल्यू 150 करोड़ रूपये से उपर पहुँच गई।

वित्तीय और कारोबारी विशेषज्ञों के अनुसार बॉलीवुड के मेगा स्टार तथा उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के विज्ञापनों वाले उत्पादों का कुल कारोबार वर्ष 2007 में 700 करोड़ रुपए के करीब रहा। अब ऐश के बच्चन परिवार में शामिल होने से यह आँकड़ा 700 करोड़ रुपए से उपर पहुँच गया है।

इस साल विज्ञापन जगत में अमिताभ बच्चन आमिर खान और शाहरूख खान अपनी छवि की सर्वाधिक कीमत वसूलने वाले सितारे रहे और इन्होंने एक एकल ब्रांड के लिए चार से पांच करोड़ रूपये वसूले। हालाँकि साल बीतते बीतते अमिताभ बच्चन की कीमत पाँच से 12 करोड़ रुपए के बीच पहुँच गई।

विज्ञापन जगत की शुरुआत मार्च अप्रैल में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के फीके प्रदर्शन से हुई थी और इस महत्वाकांक्षी आयोजन पर बॉलीवुड स्टार और क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर तैयार किए गए विज्ञापन धराशायी हो गए और उत्पादों की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई। कोका कोला इसका एक बढ़िया उदाहरण कहा जा सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया