Daily Horoscope
✕

84 महादेव : श्री बड़लेश्वर महादेव(75)

Written By WD
Updated: बुधवार, 10 फ़रवरी 2016 (16:18 IST)
कुबेर के एक मित्र थे, जिनका नाम था मणिभद्र। उनका एक पुत्र था बड़ल, जो अत्यंत रूपवान व बलिष्ठ था। एक बार वह कुबेर के बगीचे में नलिनी नामक सुंदरी के पास गया। वहां पहुंचने पर बड़ल को नलिनी की रक्षा करने वाले रक्षकों ने रोका तो बड़ल ने अपने बल से सभी को मारकर भगा दिया। सभी कुबेर पास पहुंचे जहां मणिभद्र भी बैठा था। उन्होंने बड़ल की पूरी बात बता दी। मणिभद्र ने नलिनी से दुव्यवहार करने के कारण बड़ल को श्राप दिया कि उसका पुत्र नेत्रहीन होकर क्षयरोग से पीडित होगा। श्राप के कारण बड़ल पृथ्वी पर गिर पड़ा। इसके पश्चात मणिभद्र बड़ल के पास आए और उससे कहा कि मेरा श्राप खाली नहीं जाएगा।

अब तुम अंवतिका नगरी में स्वर्गद्वारेश्वर के दक्षिण में स्थित शिवलिंग के दर्शन करो। दर्शन मात्र से तुम्हारा उद्धार होगा। मणिभद्र पुत्र बड़ल को लेकर अवंतिका नगरी में आए और यहां बड़ल ने शिवलिंग के दर्शन किए तथा उनके स्पर्श करने से उसका क्षय रोग दूर हो गया और वह पूर्व की तरह रूपवान ओर नेत्रों वाला हो गया। बड़ल के यहां दर्शन-पूजन के कारण शिवलिंग बड़लेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हुआ। मान्यता है कि जो भी मनुष्य बड़लेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन करता है वह पृथ्वी पर सभी सुखों को भोग कर मोक्ष को प्राप्त करता है। इनका मंदिर भैरवगढ़ में सिद्धवट के सामने है। 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!