शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. योग
  3. आलेख
  4. Theme of 21 June Yoga Day 2022
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 जून 2022 (12:39 IST)

विश्व योग दिवस कब है? क्या है इस बार की थीम?

विश्व योग दिवस कब है? क्या है इस बार की थीम? - Theme of  21 June Yoga Day 2022
World yoga day 2022 : प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2014 में योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। इस बार 8वां योग दिवस मनाया जाएगा। आओ जानते हैं इस बार योगा डे कब मनाया जाएगा और क्या है रहेगी उसनी थीम।
 
कब मनाया जाएगा योग दिवस- When will Yoga Day be celebrated? : इस बार आषाढ़ पक्ष की कृष्‍ण अष्‍टमी के दिन यानी 21 जून 2022 मंगलवार के दिन योगा डे मनाया जाएगा। 
 
योगा डे पर क्या रहेगी इस बार की थीम- What will be the theme of this time on Yoga Day? : इस वर्ष इंटरनेशनल योग डे का 8वां संस्करण 'मानवता के लिए योग' (Yoga for Humanity) विषय के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले 2021 की विषय वस्तु “घर पर योग तथा परिवार के साथ योग” (योगा एट होम एंड योगा विद फैमिली) थी। योग लोगों को ऊर्जावान रहने एवं कोविड-19 महामारी जैसे कठिन समय के दौरान एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली रखने में सहायता कर रहा है। इसीलिए इस बार की थीम 'मानवता के लिए योग' रखी गई है।
 
आयुष मंत्रालय ने 21 जून 2022 को भारत और दुनिया भर में आयोजित होने वाले 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 प्रदर्शन का मुख्य कार्यक्रम मैसूर, कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 थीम कोविड-19 महामारी के दौरान योग के लाभों पर केंद्रित है।