1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. रिकॉर्ड
  4. World cup 2015, World cup cricket, Pakistan bowled out 3rd time in the row

पाकिस्तान के नाम अनोखा रिकॉर्ड

World cup 2015
पाकिस्तान टीम  विश्व कप के तीसरे क्वार्टरफाइनल में पहले खेलते हुए 49.5 ओवरों में मात्र 213 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया, इस मैच में पाकिस्तान के 10 विकेट कैच आउट के रूप में गिरे। यह विश्व कप क्रिकेट में छठा मौका है जब किसी टीम के 10 के 10 विकेट कैच आउट के रूप में आउट हुए।

इन सबसे खास बात यह है कि इन छह मैचों में से चार बार यह कारनामा इस विश्व कप में हुआ है। इन चार में से तीन बार यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने बनाया है। इस मैच से पहले भारत के खिलाफ भी पाकिस्तान के सभी विकेट कैच आउट के रूप में गिरे थे।

इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी अपने सभी विकेट कैच आउट के रूप में गंवाए थे। इस तरह पाकिस्तान के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार किसी मैच में सभी विकेट कैच आउट के रूप में गंवाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

पाकिस्तान के अलावा इस वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की टीम के भी सभी बल्लेबाज कैच आउट के रूप में आउट हुए थे। स्कॉटलैंड ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ ऑल आउट होकर किया था।