1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फैक्ट चेक
  4. Fact Check: हिमाचल में हुए भूस्खलन के बाद वापस लौट रहे हजारों पर्यटक, सड़कों पर लगा ट्रैफिक जाम? जानिए वायरल वीडियो का सच
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (12:28 IST)

Fact Check: हिमाचल में हुए भूस्खलन के बाद वापस लौट रहे हजारों पर्यटक, सड़कों पर लगा ट्रैफिक जाम? जानिए वायरल वीडियो का सच

(Photo:Screenshot of viral video)
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बीते रविवार को एक भूस्खलन की घटना में 9 लोगों की जान चली गई। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहाड़ों के बीच सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का है। कहा जा रहा है कि भूस्खलन की घटना के बाद हजारों पर्यटक हिमाचल प्रदेश से वापस जा रहे हैं।

देखें कुछ पोस्ट-



 
क्या है सच्चाई-

सोशल मीडिया पर सर्च करने पर हमें पता चला कि ये वीडियो महाराष्ट्र के खंडाला के नाम से भी वायरल हो रहा है।





वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल क्रोम के InVID टूल की मदद से वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स निकाले और उनको रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट DAWN की एक खबर मिली, जिसमें वायरल वीडियो एम्बेड किया गया था।



वेबसाइट के मुताबिक, ये वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मनसेहरा जिले की है। यहां रविवार को ईद के मौके पर पर्यटकों का सैलाब आ गया था। इस दौरान हजारों वाहन सड़कों पर ट्रैफिक में फंसे दिखे।

पड़ताल के दौरान हमें हिमाचल प्रदेश पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया एक ट्वीट भी मिला। ट्वीट में उन्होंने वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे का खंडन किया है।



वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फेक है। ये वीडियो ना तो हिमाचल प्रदेश का है, नहीं ही खंडाला का। ये पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का वीडियो है।
ये भी पढ़ें
झारखंड 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी