गुरुवार, 15 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. North India Fog Crisis Multiple Vehicles Collide On Haryana Highway Delhi
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 14 दिसंबर 2025 (11:57 IST)

कोहरे की चादर में ढंका उत्तर भारत, ग्रेटर नोएडा में 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, हरियाणा में 4 बसों की टक्कर

North India
उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। इस कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ अब जानलेवा कोहरे का सितम शुरू हो गया है। रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरप्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। 
इस धुंध के चलते दो बड़े सड़क हादसे सामने आए हैं, जिनमें आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए और कई लोग घायल हुए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक हरियाणा में भी 4 बसों की टक्कर हो गई। मीडिया जानकारी के मुताबिक एक निजी बस रेवाड़ी से झज्जर की ओर जा रही थी, तभी धुंध के कारण वह आगे चल रही बस से जा भिड़ी। इसके बाद पीछे से आ रही दो रोडवेज बसें भी अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गईं। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत बसों से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे पहुंचे हेडगेवार स्मृति मंदिर, अजित पवार ने बनाई दूरी