गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Sakshi Maharaj compares Yogi with Ram and Krishna
Written By
Last Modified: रविवार, 1 मई 2022 (08:16 IST)

साक्षी महाराज ने भगवान राम और कृष्ण से की सीएम योगी की तुलना, कहा- बाबा के पास बुलडोजर है

yogi aditynath
कन्नौज। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की। उन्होंने कहा कि भगवान राम के पास धनुष था व भगवान कृष्ण के पास सुदर्शन चक्र और हमारे बाबा के पास ‘बुलडोजर’ है जो भू माफियाओं के खिलाफ चल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि जहां भगवान राम और कृष्ण के पास धनुष और सुदर्शन चक्र ब्रह्मांडीय हथियार थे, वहीं हमारे बाबा (योगी आदित्यनाथ) के पास बुलडोजर है जिसका इस्तेमाल भू माफियाओं के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की 99 फीसदी जनता माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान से प्रसन्न है।
 
विपक्ष के कई नेताओ द्वारा पूर्व मंत्री व सपा नेता आजम खां से जेल में मिलने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि हम भी इस पर नजर रखे हुए हैं और सरकार भी नजर बनाए हुए है।
 
गौरतलब है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान पर राज्य सरकार ने कहा था कि वह पूरे उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का इस्तेमाल कर सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटा रही है और माफियाओं की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के तौर पर ख्याति मिली है।
 
सीतापुर जेल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने के लिए विपक्षी नेताओं की हालिया यात्राओं के बारे में बात करते हुए महाराज ने कहा, 'मैं इस पर नजर रख रहा हूं और सरकार भी इस पर नजर रखे हुए है।'
ये भी पढ़ें
अप्रैल में टूटा 122 साल का रिकॉर्ड, बांदा में लगातार दूसरे दिन पारा 47 डिग्री के पार, मई में भी नहीं मिलेगी राहत