manglik dosh calculator
✕

कोरोना का कहर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद का निधन

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (11:02 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। जहां सोमवार को एक आईएएस का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया तो वहीं देर रात समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद का निधन हो गया है। वे 95 वर्ष के थे और उत्तरप्रदेश के बांदा के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं व परिजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
ALSO READ: UP में कोरोनावायरस से IAS अधिकारी की मौत
मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद कोरोना से संक्रमित थे और उनका इलाज लखनऊ के लोहिया संस्थान में चल रहा था। सोमवार को उनकी स्थिति बेहद खराब हो गई जिसके चलते देर रात उनका निधन हो गया। निधन की जानकारी होते ही परिजनों के साथ-साथ समाजवादी कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
 
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी से वे 2 बार मंत्री और 4 बार विधायक रह चुके हैं। निधन की जानकारी होते ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि जमुना प्रसादजी ने सार्वजनिक जीवन में कर्मठता, ईमानदारी और सादगी का उदाहरण दिया है। वे स्वतंत्र सेनानी भी रहे और हमेशा ही लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष किया। सीएम ने दिवंगत पूर्व मंत्री की आत्मा शांति की कामना करते हुए शोक व्यक्त किया।
ALSO READ: Good News, आम लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने जा रही है रूसी सरकार
वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए जारी बयान में कहा गया है कि बांदा से समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोसजी का उपचार के दौरान निधन अत्यंत दु:खद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना। आपकी कर्मठता, सादगी एवं ईमानदारी को जनता वर्षों तक याद रखेगी। विनम्र श्रद्धांजलि!
 
क्या बोले संस्थान के प्रवक्ता? : लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को 5 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें संस्थान के कोविड अस्पताल में ही शिफ्ट कर दिया गया था और सोमवार देर रात उनका निधन हो गया।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

अगला लेख