सम्बंधित जानकारी
- UP : आगरा में थाने में महिला ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट और धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
- सीएम योगी के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा बुजुर्ग
- दोस्त की पत्नी से की कोर्ट मैरिज, खुद की पत्नी को दोस्त के पास भेजा, मामला सुन पुलिस भी चकरा गई
- अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, बहाल होगी विधायकी
- Mathura : उफनती यमुना में श्रद्धालु जान जोखिम में डाल कर रहे परिक्रमा, प्रशासन बना मूकदर्शक
बिजनौर में बर्तनों पर कर रही थी पेशाब, वीडियो वायरल, महिला गिरफ्तार
Bijnore Crime news : उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नगीना इलाके के एक घर में बर्तन साफ करते समय उन पर पेशाब करने के आरोप में एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
आरोपी महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना की जानकारी सामने आई। वीडियो में साफ दिखाई दिया कि महिला ने पहले एक गिलास में पेशाब किया और फिर उसी पेशाब को रसोई में रखे अन्य बर्तनों पर छिड़क दिया।
बताया जा रहा है कि महिला इस घर में पिछले 10 वर्षों से काम कर रही थी। घटना का वीडियो घर के ही एक सदस्य द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे अमानवीय हरकत बता रहा है तो कोई मानसिक विकृति।
नगीना थाने के प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि सत्यम नामक व्यक्ति के घर पर काम करने वाली महिला को को वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
edited by : Nrapendra Gupta
