1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ateeq Ahmad wife joins AIMIM

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन AIMIM में शामिल

Ateeq Ahmad wife
लखनऊ। पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM में शामिल हो गईं। ओवैसी ने शाइस्ता परवीन को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
 
एआईएमआईएम ने पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद इन दिनों प्रयागराज जेल में बंद हैं। माना जा रहा है कि शाइस्ता प्रयागराज पश्चिमी सीट से AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।
 
शाइस्ता के साथ ही अतीक और उनका पूरा परिवार आज ओवैसी की पार्टी में शामिल हो गया। इस अवसर पर ओवैसी ने कहा कि अतीक पर अभी मुकदमे चल रहे हैं किसी भी मामले में दोष साबित नहीं हुआ।
 
उल्लेखनीय है कि बाहुबली सासंद अतीक अहमद 5 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे साल 2004 में एक बार सांसद भी रहे हैं।
अगला लेख
झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों की हनुमान चालिसा, आज की बड़ी खबरों पर एक नजर...