क्या है LIC का इंडेक्स प्लस प्लान, जानिए क्या मिलेंगे फायदे
LIC Index Plus policy : एलआईसी (LIC) ने एक नया इंश्योरेंस प्लान बाजार में पेश किया है। इस पॉलिसी में बचत के साथ इंश्योरेंस का फायदा भी मिलेगा। एलआईसी के चेयरपर्सन सिद्धार्थ मोहंती ने इस एलआईसी इंडेक्स प्लस प्लान को लॉन्च किया है। यह यूनिट लिंक्ड, रेगुलर प्रीमियम और पर्सनल लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। प्लान में निफ्टी 100 और निफ्टी 50 शेयरों में निवेश किया जाएगा। आखिर जानिए आखिर क्या है प्लान-
कितनी है प्रीमियम : एलआईसी इंडेक्स प्लस (LIC Index Plus) एक यूनिट लिंक्ड प्लान है। इसे 2500 रुपए के न्यूनतम प्रीमियम के साथ शुरू किया जा सकता है। यूनिट लिंक्ड स्कीम होने से फ्लेक्सी ग्रोथ फंड और फ्लेक्सी स्मार्ट ग्रोथ फंड जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे।
क्या मिलेगा टैक्स का फायदा : सालाना प्रीमियम 30 हजार रुपए, छमाही 15 हजार रुपए, तिमाही 7500 रुपए और महीने का प्रीमियम 2,500 रुपए होगा। अधिकतम 2.50 लाख रुपए तक सालाना प्रीमियम टैक्स फ्री रहेगा।
क्या है आयु सीमा : प्लान के लिए न्यूनतम आयु 90 दिन और अधिकतम आयु 50 या 60 साल रखी गई है। ये बेसिक सम एश्योर्ड के आधार पर तय की जाती है।
इसमें पॉलिसी चालू रहने तक निवेशक को इंश्योरेंस और इनवेस्टमेंट का मौका मिलेगा। प्लान की मैच्योरिटी के लिए आपकी आयु 18 साल से 75 और 85 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कितने साल तक का निवेश : पॉलिसी में कम से कम 10 और अधिकतम 25 साल तक निवेश किया जा सकता है। प्लान को ऑफलाइन या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। प्लान को कभी भी सरेंडर किया जा सकता है।
कितना है जोखिम कवर : जोखिम कवर वार्षिक प्रीमियम का 7 से 10 गुना होगा। एलआईसी के अनुसार इसमें हर 5 साल में गारंटीड बढ़ोतरी होगी। पॉलिसी में लॉक इन पीरियड 5 साल रखा गया है। इसके बाद आंशिक राशि निकाली जा सकती है।
50 से अधिक की आयु पर क्या : 50 या इससे अधिक की आयु पर प्रवेश करने पर प्रीमियम सम एश्योर्ड का 7 गुना होगा। इस पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 10 से 15 वर्ष होगी। अधिकतम 25 वर्ष के लिए आप निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम प्रीमियम की कोई सीमा नहीं है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें