1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. pune-ketan-agrawal-murder-siya-goyal-confession-chetan-choudhary-love-story-details

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

Siya Goyal Confession
Siya Goyal Confession: एक रसूखदार बिजनेसमैन का बेगुनाह बेटा और प्यार के नाम पर रचा गया मौत का एक ऐसा चक्रव्यूह जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में महज एक हादसा समझने की भूल हर किसी ने की थी, लेकिन अब मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के 'कन्फेशन' (कबूलनामे) ने इस केस में वो राज उगले हैं, जिन्हें सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। सिया ने पुलिस को बताया कि अगर केतन से शादी हो जाती, तो हमारे रिश्ते खत्म हो जाते।

कैसे शुरू हुई चेतन-सिया की लव स्टोरी

सिया गोयल पुणे में अपनी एक बेकरी चलाती थी, जबकि चेतन चौधरी ड्राई फ्रूट्स (मेवे) का थोक कारोबार करता था। बिजनेस के सिलसिले में दोनों की बातचीत शुरू हो चुकी थी, लेकिन दोस्ती को मोहब्बत का नाम मिला पिछले साल की एक दिवाली पार्टी में। दिवाली पार्टी की मुलाकात के बाद दोनों इस कदर एक-दूसरे के प्यार में अंधे हो चुके थे कि दिन-रात फोन पर बातें होने लगीं। ALSO READ: हत्या के पहले किसने गायब किया केतन का पासपोर्ट, 17 करोड़ में बुक किया था महल, पिता बोले सिया से क्यों मारा बेटे को?

क्यों नहीं भागकर की शादी?

पुलिस की पूछताछ में चेतन चौधरी ने कबूला कि वे दोनों साथ रहना चाहते थे। लेकिन सिया समाज में अपने परिवार की 'इज्जत' खराब नहीं करना चाहती थी। वह भागकर शादी करने के खिलाफ थी। उसे परिवार को बदनाम भी नहीं करना था और प्रेमी चेतन को छोड़ना भी नहीं था— इसी बीमार मानसिकता ने केतन अग्रवाल की मौत का रास्ता तैयार किया।

केतन का 'वो' अनसुना 'डर'

फरवरी 2026 में 26 साल के करोड़पति बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की सगाई सिया गोयल से बहुत धूमधाम से हुई। केतन के चचेरे मामा नरेंद्र मित्तल ने दूर की रिश्तेदारी देखकर यह रिश्ता तय कराया था। केतन इस शादी से बेहद खुश था, सोशल मीडिया पर सगाई और प्री-वेडिंग के कई वीडियो इसकी गवाही देते हैं। ALSO READ: पुणे में इंदौर से भी ज्यादा खौफनाक हत्या, सिया ने ही बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी मंगेतर केतन की हत्या

कहानी का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि केतन को कहीं न कहीं कुछ अजीब होने का अहसास था। वह अक्सर ट्रेकिंग के दौरान सिया के व्यवहार को लेकर थोड़ा चिंतित रहता था। उसने कई बार अपने पिता विशाल अग्रवाल से पूछा था कि पापा, क्या आपने सिया का बैकग्राउंड सही से चेक किया है? लेकिन दूर के रिश्तेदार और मामा का भरोसा होने के कारण परिवार ने इस शक को गंभीरता से नहीं लिया।

इंस्टाग्राम पर 'घड़ियाली आंसू'

18 जून को सिया गोयल का जन्मदिन था। केतन किसी बड़े आलीशान रिजॉर्ट में पार्टी करना चाहता था, लेकिन सिया ने जिद की कि वे लोहागढ़ किले में बर्थडे स्पेशल ट्रेकिंग पर जाएंगे। वहां पहले से ही हूडी पहनकर चेहरा छिपाए चेतन चौधरी उनका पीछा कर रहा था। जैसे ही वे 400 फीट ऊंची सुनसान पहाड़ी पर पहुंचे, सिया और चेतन ने मिलकर केतन को गहरी खाई में धकेल दिया।

कत्ल करने के तुरंत बाद सिया ने रोने-बिलखने का ऐसा नाटक किया कि पुलिस ने इसे पैर फिसलने का हादसा मान लिया। शातिर सिया ने इंस्टाग्राम पर केतन की फोटो के साथ स्टोरी लगाई और लिखा- "तुम मुझे अकेले छोड़कर क्यों चले गए? जबकि मैं तुमसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती थी..." इस एक पोस्ट ने केतन के टूट चुके परिवार को भी कुछ समय के लिए गुमराह कर दिया।

इस तरह हुआ सिया के झूठ के खुलासा

केतन के अंतिम संस्कार के बाद जब सिया उनके घर पहुंची, तो केतन की बहन को उसकी बातों और हाव-भाव पर गहरा शक हुआ। बहन ने जब हादसे की जगह को लेकर कुछ तीखे सवाल किए, तो सिया सकपका गई और उलटे-सीधे जवाब देने लगी। बहन की सूझबूझ से परिवार तुरंत पुलिस के पास पहुंचा। जब पुलिस ने सिया के मोबाइल का डिलीटेड डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले, तो उसमें चेतन चौधरी का नाम और कत्ल की पूरी प्लानिंग का चिट्ठा सामने आ गया। कोर्ट सिया और चेतन को क्या सजा देगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल दोनों आशिक सलाखों के पीछे हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक