सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में रेल टिकट रिजर्वेशन हुआ आसान, फिर शुरू किया टोकन सिस्टम
- बड़ी खबर, महंगा होगा ATM से पैसे निकालना
- Elder Line : वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं होगी दूर, इस टोल फ्री नंबर 14567 पर मिलेगा समाधान
- कोहरे ने थामी रेलों की रफ्तार, मार्च तक इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर...
- महंगाई का जोरदार झटका, माचिस से लेकर टीवी रिचार्ज तक बढ़े इन वस्तुओं के दाम
सावधान, नहीं किया यह काम तो ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों को होगा बड़ा नुकसान
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने 9 से ज्यादा सिम कार्ड रखने वाले ग्राहकों के सिम को फिर से सत्यापित करने और सत्यापित न होने की स्थिति में सिम बंद करने का आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर और असम समेत पूर्वोत्तर के लिए यह संख्या 6 सिम कार्ड की है।
दूरसंचार विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यदि किसी ग्राहक के पास सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के सिम कार्ड निर्धारित संख्या से अधिक पाए जाते है तो सभी सिम का फिर से सत्यापन किया जाएगा। अनुमति से अधिक सिम कार्ड पाए जाने की स्थिति में उन्हें अपनी मर्जी का सिम चालू रखने और शेष को बंद करने का विकल्प दिया जाएगा।
दूरसंचार विभाग ने यह कदम दरअसल वित्तीय अपराधों, आपत्तिजनक कॉल, ऑटोमैटिक कॉल और धोखाधड़ी गतिविधियों की घटनाओं की जांच करने को लेकर उठाया है। विभाग ने दूरसंचार कंपनियों से उन सभी मोबाइल नंबर को डेटाबेस से हटाने के लिए कहा है जो नियम के अनुसार उपयोग में नहीं हैं।
