1. समाचार
  2. बजट 2026-27
  3. बजट न्यूज़ 2026
  4. Budget 2026 Likely to Focus on Manufacturing and PLI Schemes

बजट में ऐसा क्या करेगी सरकार, मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा

budget 2026-27
Budget Expectation : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को मोदी सरकार का बजट पेश करेंगी। वित्त विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने बताया कि दुनिया की जियो पॉलिटिकल स्थिति, ईरान अमेरिका तनाव, यूरोपीय देशों के साथ एफटीए को देखते हुए ऐसा लगता है कि बजट में सरकार कुछ ऐसी स्कीम ला सकती है या जो पीएलआई स्कीम में चल रही है उसमें ज्यादा फंड आवंटित कर सकती है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस बार बजट में कुछ ऐसा करेगी जिससे मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा। ALSO READ: Budget 2026 में पेंशनर्स को मिल सकती है राहत, Old Tax Regime पर सरकार का बड़ा फैसला संभव
 
उन्होंने कहा कि जैसे सरकार ने बैंकों से 2 लाख करोड़ की लिक्विडिटी पुश करने को कहा है। बैंकों में यह पैसा इसलिए डाला गया है ताकि देश में मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाए। इससे रोजगार के साथ ही एक्सपोर्ट बढ़ाया जा सकेगा। बजट में रेडिमेड गारमेंट्स से रिलेटेड स्किम्स भी लाई जा सकती है। बांग्लादेश के सस्ते लेबर से कॉम्पिट करने के लिए इस तरह की योजना बहुत जरूरी है।
 
उन्होंने कहा कि इससे यूरोप में डिमांड बढ़ेगा। अमेरिका में टैरिफ की वजह से एक्सपोर्ट काफी महंगा हो गया है ऐसे में दूसरे देशों में एक्सपोर्ट बढ़ाकर भारत इसका फायदा उठा सकता है। ALSO READ: Budget 2026-27: GST के दायरे में आएंगे पेट्रोल-डीजल? ऐसा हुआ तो घट जाएंगे इतने दाम


बागौरा के अनुुुुुसार, बजट में कई लोकलुभावन बातें हो सकती है। इसमें इनकम टैक्स क्राइटेरिया बढ़ाया जा सकता है। टैक्सेस का बोझ कम कर सकती है। इंसेंटिव स्किम्स पर इस बार सरकार का जोर हो सकता है। लोन का दायरा बढ़ाया जा सकता है। स्टार्टएप्स में लोन की कमी दूर की जा सकती है। 
 
उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं रहेगा। अगर सरकार मैन्यूफैक्चरिंग के लिए कुछ स्किम्स लाती है तो शेयर बाजार के लिए यह सकारात्मक रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार फिलहाल रुपए की गिरावट थामने पर ज्यादा जोर नहीं दे रही है क्योंकि अगर ऐसा किया तो फॉरेक्स रिजर्व कम हो सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
अजित पवार के करीबी का खुलासा, जल्द करने वाले थे NCP के दोनों गुटों का विलय