मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Indian men's hockey team beat Spain 3-0
Written By
Last Modified: मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (08:31 IST)

Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार वापसी, स्पेन को 3-0 से हराया

Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार वापसी, स्पेन को 3-0 से हराया - Indian men's hockey team beat Spain 3-0
टोक्यो: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में करारी शिकस्त के बाद जोरदार वापसी करते हुए
टोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी स्पर्धा के पूल ए में मंगलवार को यहां अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराया।

भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह (15वें और 51वें मिनट) ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह (14वें मिनट) ने एक गोल दागा।

भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर विजयी शुरुआत की थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में उसे 1-7 की करारी हार का सामना करना पड़ा था।

भारत का अगला मुकाबला अब अर्जेंटीना के साथ है। बता दें कि साल 1980 के बाद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है लेकिन अब उम्मीदें बन गयी है। 
ये भी पढ़ें
Tokyo Olympics: सातवें स्थान पर रही सौरभ-मनु की जोड़ी, पदक की उम्मीदें समाप्त