शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Australia and US beat China to win women's 4x200m freestyle relay with world record
Written By
Last Updated : गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (20:02 IST)

चीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले जीती, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को पछाड़ा

चीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले जीती, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को पछाड़ा - Australia and US beat China to win women's 4x200m freestyle relay with world record
टोक्यो: चीनी टीम ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में 7 मिनट और 40.33 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले तैराकी दौड़ जीत ली।

अमेरिकी टीम ने 7:40.73 समय के साथ रजत और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7:41.29 समय के साथ कांस्य पदक जीता। 7:52.15 समय के साथ रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) की टीम पांचवें स्थान पर रही।

फाइनल में सभी की नजरें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टक्कर पर लगी थी लेकिन चीनी टीम 7:40.33 के समय में 800 मीटर की दूरी तय कर न सिर्फ गोल्ड मेडल अपने नाम किया बल्कि अमेरिका के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

चीन की टीम को जीत दिलाने का काम (यांग जुनक्सुआन, तांग मुहन, झांग युफेई, ली बिंगजी) इन चारों एथलीटों ने किया। 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिका को इस बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
ये भी पढ़ें
आंख में आंसू पर हारने पर चेहरे पर मुस्कान, मैरी ने गले लगाया जीतने वाली बॉक्सर को (वीडियो)