1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. TV actress Jasmine Bhasin Hot Photos

अब टीवी एक्ट्रेस जैसमीन भसीन का हॉट अवतार

जैसमीन भसीन
टीवी की क्यूट एक्ट्रेस में शामिल जैसमीन भसीन ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वे अलग ही अवतार में नज़र आ रही हैं। जैसमीन अपनी क्युटनेस से कई लोगों को दीवाना बना चुकी हैं, लेकिन इनके इस हॉट अवतार से आप अपने नज़रें नहीं हटा पाएंगे। 
 
जैसमीन ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसमें इनकी क्यूटनेस के साथ सेक्सी अवतार लोगों का दिल जीत रहा है। इसमें जैसमीन ने ब्यूटिफुल ब्लैक बस्टियर के साथ ऑफ व्हाइट शर्ट पहन रखा है और इसमें सेक्सी पोज़ दे रही हैं। सिंपल मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल के साथ जैसमीन के डिसेंट एक्स्प्रेशन उनकी तस्वीरों में देखें जा सकते हैं। 
 
जैसमीन बहुत गॉर्जियस नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को जैसमीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया है कि मैं अपने विचारों में नहीं अपने सपनों में खोना चाहती हूं। 
 
ये क्युट एक्ट्रेस सीरियल 'टश्न-ए-इश्क' से फेमस हुई थीं। अभी ये 'दिल से दिल तक' में एक सेरोगेट मदर का रोल प्ले कर रही हैं। इसके अलावा ये साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 
अगला लेख
अजय देवगन की फिल्म फरहान और संजय दत्त बाहर!