• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

बूगी वूगी के सेट पर गुंडों का धमाल

बूगी वूगी
PR
बूगी वूगी के सेट पर गुंडे पहुंच गए और उन्होंने धमाल मचा दिया। जी नहीं, उन्होंने किसी को परेशान नहीं किया बल्कि डांस किया, मिमिक्री की, आपस में एक-दूसरे की टांग खिंचाई की और लोगों का जबरदस्त मनोरंजन किया। बात हो रही है फिल्म गुंडे की। रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बूगी वूगी के सेट पर पहुंचे।

PR

प्रियंका का किस लेने के लिए रणवीर और अर्जुन में मुकाबला... अगले पेज पर


PR

प्रियंका चोपड़ा ने एक प्रतियोगिता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के लिए घोषित की। उन्होंने कहा कि बूगी वूगी के प्रतिभागी अभिषेक सिन्हा की तरह जो गेंद घूमा देगा उसे वे किस देंगी। रणवीर और अर्जुन इस मुकाबले में अभिषेक को हरा नहीं पाए। आखिरकार अभिषेक को प्रियंका ने विजेता घोषित किया और उसने प्रियंका को गाल पर किस दिया।

PR

किसने किया प्रियंका से अच्‍छा डांस... अगले पेज पर


PR

तीनों कलाकारों ने शुरुआत से ही हास्यास्पद हरकतें कीं। जब प्रियंका ने 'राम लीला' के गाने 'राम चाहे लीला' पर डांस किया तो रणवीर ने यह कहकर प्रियंका की खिंचाई की कि बच्ची ने तुझसे अच्छा परफॉर्म किया है। अर्जुन ने 'हुआ छोकरा जवां रे' और तीनों ने 'तूने मारी एंट्रियां' साथ में डांस किया। यह मनोरंजक एपिसोड शनिवार 15 फरवरी को रात 8.30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट पर देखा जा सकता है।

PR