• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड यूटीवी वर्ल्ड मूवीज़ पर

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड
विश्व प्रसिद्ध 66 वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का सीधा प्रसारण यूटीवी वर्ल्ड मूवीज़ पर किया जाएगा। इसका रिपीट टेलीकास्ट 12 जनवरी को शाम आठ बजे देखा जा सकेगा।

केवल दस माह पूर्व लांच इस चैनल ने कम समय में लोकप्रियता हासिल कर ली है। यूटीवी वर्ल्ड मूवीज़ भारत का पहला ऐसा चैनल है जिसे आगामी तीन वर्षों तक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के सीधे प्रसारण के अधिकार सार्क रीजन (पाकिस्तान को छोड़कर) के लिए मिले हैं।