मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (12 मई)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 12 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजेहम आपके हैं कौन (फैमिली): प्रेम और निशा एक दूसरे से प्यार करते हैं और साथ जिंदगी बिताने के सपने देखते हैं। मगर जब प्रेम का बड़ा भाई अपनी पत्नी को खो देता है तो निशा को उससे शादी करने को कहा जाता है। क्या प्रेम और निशा कभी एक हो पाएंगे?कलाकार: सलमान खान, माधुरी दीक्षित निर्देशक: सूरज आर. बड़जात्याज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजेब्रेक के बाद (कॉमेडी): अभय और आलिया पिछले 20 सालों से रिलेशनशिप में हैं। परंतु अब उन्हें एक दूसरे से घूटन होने लगी है। वे ब्रेक लेते हैं और यह जानने की कोशिश करते हैं उनकी जिंदगी में एक दूसरे की क्या अहमियत है। कलाकार: दीपिका पादुकोण, इमरान खान निर्देशक: दानिश असलमस्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजेसिंघम (एक्शन): एक ईमानदार पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम की कहानी जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है। किस्मत उसे भ्रष्ट राजनीतिज्ञ जयकांत शिकरे के सामने लाकर खड़ा कर देती है। अब उसे जयकांत के अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी है।कलाकार: अजय देवगन, काजल अग्रवाल, प्रकाश राज निर्देशक: रोहित शेट्टीस्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजेदबंग (एक्शन): एक पुलिस अफसर चुलबुल पांडे का भ्रष्टाचार से लड़ने का अपना अलग ही तरीका है। चुलबुल अपने आपको रॉबिनहुड मानता है। फिल्म की कहानी में चुलबुल एक छोटे नेता, छेदी सिंह के रास्ते में रोड़ा बन जाता है।कलाकार: अरबाज खान, सलमान खान, विनोद खन्ना निर्देशक: अभिनव कश्यपफिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजेराज तिलक (एक्शन): एक राजा अपनी सेना सहित दुश्मनों के सामने आत्मसमर्पण कर देता है। राजा के बेटे का अपहरण हो जाता है। क्या राजकुमार कभी अपने पिता को बचा पाएगा?कलाकार: राजकुमार, सुनील दत्त, हेमा मालिनी निर्देशक: राजकुमार कोहली