बिग बॉस 8 में ये आ सकते हैं नजर
बिग बॉस शुरू होने में वक्त है, लेकिन इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की खोज शुरू हो गई है। शो के निर्माता गुपचुप तरीके से सेलिब्रिटीज से मिल रहे हैं। कोई स्पष्ट मना कर देता है तो कुछ से मोल-भाव चलता रहता है। नजर उन पर रहती है जो विवादों का केंद्र रहे हो। फुर्सती लोगों से भी बातचीत चलती रहती है ताकि जगह बचने पर उन्हें फिट किया जाए। पेश है उन नामों की झलकियां जिनको लेकर चर्चाएं हैं।
संगीता बिजलानी
सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड। संभव है कि सलमान के इशारे पर संगीता को शो में एंट्री मिल जाए।
यह बलात्कार का आरोपी भी आ सकता है नजर... अगले पेज पर
शाइनी आहूजा
शाइनी का करियर ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन 'बलात्कार कांड' में ऐसे उलझे कि सब कुछ खत्म हो गया। विवाद के कारण शाइनी को शो में जगह मिल सकती है। ये बात और है कि शो में मौजूद लड़कियों को शायद उनसे डर लगे।
मैच फिक्सिंग का यह खिलाड़ी बिग बॉस की पिच पर... अगले पेज पर
श्रीसंत
सटोरियों से मेलजोल बढ़ाने का हश्र ये हुआ कि श्रीसंत का करियर असमय खत्म हो गया। साथ में बदनुमा दाग भी लग गया। कैमरे से उन्हें प्यार है। हाल ही में एक डांस शो में वे नजर आए और बिग बॉस में जाकर भी वे हंगामा मचा सकते हैं।
बिंदास और ड्रामा गर्ल... अगले पेज पर
निशा यादव
बिंदास और ड्रामा गर्ल भी जरूरी होती है। इस बार निशा यादव के नाम की चर्चा है। हॉट दिखाने के लिए वे हद पार करने को तैयार रहती हैं।
क्या बिग बॉस में चलेगी इनकी नेतागिरी... अगले पेज पर
कुमार विश्वास