Teachers day पर शेयर करें ये 10 शानदार विचार, आपके गुरु हो जाएंगे खुश!
शिक्षक दिवस पर अपने गुरुओं को समर्पित करें ये अनमोल विचार
Teacher's Day Quotes
1. गुरु की ऊर्जा सूर्य-सी, अम्बर-सा विस्तार,
गुरु की गरिमा से बड़ा, नहीं कहीं आकार।
गुरु का सानिध्य ही, जग में हैं उपहार,
माटी को क्षण-क्षण गढ़े, मूरत हो तैयार। ALSO READ: Teachers Day Special: जमुई की विज्ञान टीचर का पढ़ाने का ये यूनीक अंदाज देख रह जाएंगे हैरान
2. गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम,
गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु है चारों धाम।
3. जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,
जो करता है वीरों का निर्माण।
जो बनाता है इंसान को इंसान,
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम।
4. दिया ज्ञान का भण्डार हमें
किया भविष्य के लिए तैयार हमें,
हैं आभारी उन गुरुओं के हम
जो किया कृतज्ञ अपार हमें।
5. जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम।
6. मेरे जैसे शून्य को 'शून्य'
का ज्ञान बताया।
हर अंक के साथ 'शून्य'
जुड़ने का महत्व समझाया।
7. जीने की कला सिखाते शिक्षक
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ते शिक्षक।
8. शिक्षक ईश्वर से बढ़कर होते है,
ये कबीर बतलाते है,
क्योंकि शिक्षक ही भक्तो को
ईश्वर तक पहुंचाते हैं।
9. अक्षर हमें सिखाते,
शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी प्यार से कभी डांट से
जीवन जीना हमें सिखाते।
10. साक्षर हमें बनाते हैं,
जीवन क्या है समझाते हैं,
जब गिरते हैं हम हार कर तो साहस वही बढ़ाते हैं,
ऐसे महान व्यक्ति ही तो शिक्षक-गुरु कहलाते हैं।
