festival dishes | सूजी-मावा से बने पंचधारी लड्डू
ND
सामग्री :
500 ग्राम सूजी, 500 ग्राम मावा, 500 ग्राम चीनी, 250 ग्राम घी, 100 ग्राम बादाम-पिस्ता कतरे हुए, 1 चम्मच इलायची पावडर।
विधि :
चलनी उलटी करके मावा छान लें। गर्म घी में सूजी को धीमी आँच से सेक लें। हल्की गुलाबी होने पर मावा डालकर 2-3 मिनट सेक कर उतार लें। इसे ठंडा होने दें।
चीनी की चाशनी बना लें। इसे थोड़ी ठंडी कर सूजी-मावा, इलायची और मेवा मिला दें। इसके नींबू के आकार के छोटे-छोटे लड्डू बना लें। तैयार सूजी-मावा से बने पंचधारी लड्डू सर्व करें।

