1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
  6. लजीज केसरिया वासंती राइस

Vasant Panchami Dishes | लजीज केसरिया वासंती राइस

वसंत पंचमी व्यंजन
सामग्री :
बासमती राइस 1 कटोरी, डेढ़ कटोरी शक्कर, इलायची पावडर आधा चम्मच, 5-7 केसर के लच्छे, मीठा पीला रंग चुटकी भर या आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच घी, 2-3 लौंग, मेवे की कतरन पाव कटोरी, 15-20 किशमिश (गुनगुनपानमेभीगहुए)

विधि :
चावल बनाने के पूर्व एक घंटे तक गला कर रखें। अब एक बड़े मर्तबान में पानी उबाल लें। उसमें हल्दी डालें और चावल पका कर थाली में ठंडे होने के लिए रख दें। दूसरी ओर एक-से डेढ़ तारी की चाशनी तैयार कर लें। उसमें पके चावल डालकर कुछ देर चलाएं।

अब इलायची एवं मीठा रंग मिलाएं। एक पैन या कड़छी में अलग से घी गरम करके उसमें लौंग डाले और ऊपर से चावल पर बुरकाएं। साथ ही मेवे की कतरन औभीगहुकिशमिभी डालें और मिलाकर ठंडे या गरम जैसे चाहे केसरिया वासंती राइस पेश करें।

- Rajshri Kasliwal