मेवा-तिल-गुड़ के लड्डू
सामग्री :
तिल 500 ग्राम, गुड़ 250 ग्राम, नारियल बूरा 50 ग्राम, बादाम 50 ग्राम, पिस्ता 50 ग्राम, इलायची 4-5 नग।
विधि :
सबसे पहले तिल को कड़ाही में हल्का-सा भून लें। गुड़ में थोड़ा पानी डालकर चाशनी बनाएं।
चाशनी में तिल, इलायची पावडर डालकर मिलाएं। अब इसमें बादाम-पिस्ता बारीक कतरकर डालें।
नारियल बूरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मनचाहे आकार के लड्डू बना लें। इसी मिश्रण को ट्रे में घी की चिकनाई का हाथ लगाकर जमा देने से तिल पट्टी भी बनाई जा सकती है।