गणेश विसर्जन पर घर में बनाएं राजस्थानी शाही चूरमा मोदक, पढ़ें सरल 8 टिप्स...
सामग्री :
2 कटोरी गेहूं का आटा (मोटा), 1 1/2 (डेढ़) कटोरी पिसी शकर, पाव कटोरी काजू, बादाम की कतरन, थोड़ी-सी मिश्री व इलायची का पावडर, तलने के लिए शुद्ध घी, कुछेक केसर के लच्छे।
विधि :
* सबसे पहले गेहूं का आटा छलनी से छानकर मोयन डालकर गुनगुने पानी की सहायता से कड़ा गूंथ लें।
* अब एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें आटे की छोटी-छोटी मुठ्ठियां बनाएं और सभी को धीमी आंच पर तलें।
* जब सारी मुठ्ठियां तलनी हो जाएं तो हाथ से या मिक्सर में उनका बारीक चूरा तैयार कर लें।
* अब इसे एक कड़ाही में धीमी आंच पर हल्का-सा सेंकें।
* गैस बंद करके उसे ठंडा होने दें।
* फिर उसमें पिसी शकर, काजू-बादाम की कतरन, केसर के लच्छे, इलायची मिश्री का पावडर डालें और सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
* अब पूरा मिश्रण एकसार करके अपनी पसंद के आकार में मोदक बनाएं।
* तैयार राजस्थानी शाही चूरमा मोदक से श्री गणेश को भोग लगाएं।
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
Writing in Hindi on various topics, including life style, religion, and astrology....
और पढ़ें