• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
  6. लाजवाब ग्रीन ग्रैप्स शर्बत
Written By WD

लाजवाब ग्रीन ग्रैप्स शर्बत

स्वीट्स
ND

सामग्री :
500 ग्राम हरे व मीठे अंगूर का रस, 1 किलोग्राम शक्कर, 1 लीटर पानी, 2 ग्राम साइट्रिक एसिड, 1 चुटकी पोटेशियम मेटा बायसल्फेट, हरा रंग, आधा चम्मच अंगूर एसेंस।

विधि :
अंगूर का रस निकालकर छान लीजिए। शक्कर, पानी, साइट्रिक एसिड इकट्ठा करके गर्म करें। एक-दो उबाल आने पर छान लें। ठंडा होने पर चाशनी में रस, हरा रंग व एसेंस मिलाएं। फिर उसमें पोटेशियम मेटा बायसल्फेट मिलाएं।

ठंडा करके छोटे मुंह की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। जब चाहे तब ठंडा-ठंडा शर्बत पानी में बनाकर घर आए मेहमानों को पिलाएं।