सुशील कुमार को 15 लाख का पुरस्कार
दिल्ली सरकार ने मास्को में आयोजित विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार को 15 लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि सुशील सही मायने में दिल्लीवासी हैं, जिसने पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुशील दिल्ली में होने वाले 19वें राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी अपनी इस सफलता को दुहराएँगे।मुख्यमंत्री ने सुशील को मास्को प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम वर्ग में जीत के लिए बधाई भी दी। (वार्ता)