1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Pro Kabaddi League, Gujarat Fortune Giants

प्रो कबड्डी : गुजरात ने 42-22 से निकाला दिल्ली का दम

Pro Kabaddi League
चेन्नई। गुजरात फार्च्यून जाएंट्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को अंतर जोन मुकाबले में दिल्ली दबंग को 42-22 से पीटकर वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र में अपनी 11वीं जीत दर्ज की। यहां जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले हाफ में 27-9 की बढ़त कायम कर ली और दूसरे हाफ में 42-22 से मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया।
 
गुजरात की 18 मैचों में यह 11वीं जीत है और वह 67 अंकों के साथ जोन ए में शीर्ष पर कायम है, वहीं दिल्ली की 19 मैचों में यह 14वीं हार है। गुजरात के लिए सचिन ने 11, चंद्रन रणजीत ने 9 और सुनील कुमार तथा राकेश नरवाल ने 6-6 अंक बटोरे। 
 
दिल्ली के लिए अबुल फजल मोगादिशु ने 7 और आर श्रीराम ने 6 अंक जुटाए। विजेता गुजरात की टीम ने रेड से 25, डिफेंस से 8, ऑलराउट से 6 और 3 अतिरिक्त अंक भुनाए, वहीं दिल्ली ने रेड से 16, डिफेंस से चार और दो अतिरिक्त अंक बटोरे। (वार्ता) 
अगला लेख
गोलकीपिंग करना चुनौतीपूर्ण काम : धीरज