• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. 2020 Olympic bid, Japan Olympic Committee, 2020 Olympics in Tokyo, Olympic corruption
Written By
Last Modified: टोक्यो , गुरुवार, 26 मई 2016 (00:31 IST)

2020 ओलंपिक बोली में भ्रष्टाचार की जांच शुरू

2020 ओलंपिक बोली में भ्रष्टाचार की जांच शुरू - 2020 Olympic bid, Japan Olympic Committee, 2020 Olympics in Tokyo, Olympic corruption
टोक्यो। जापान ओलंपिक समिति ने टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए बोली प्रक्रिया में कथित तौर पर हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए बुधवार को समिति का गठन कर दिया।
         
वर्ष 2020 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए जापान के शहर टोक्यो ने बोली लगाई थी जिसमें वह सफल रहा था, लेकिन इसकी सफल बोली के लिए अवैध रूप से भुगतान किए  जाने के आरोप लगे हैं जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
        
मीडिया में आई खबरों के अनुसार, बोली लगाने वाली टीम ने करीब 20 लाख डॉलर का भुगतान सिंगापुर के बैंक खाते में जमा किए थे जो पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रमुख लेमाइन डियाक के बेटे पापा मसाता डियाक से जुड़ा हुआ है।
          
जापान ओलंपिक समिति ने इस मामले की जांच के लिए एक दल का गठन किया है जिसमें दो वकील और एक सरकारी अकाउंटेंट शामिल हैं। यह समिति अपनी पहली बैठक गुरुवार को आयोजित करेगी।
 
टोक्‍यो की बोली टीम समिति के प्रमुख सूनेकाजू ताकेदा ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि यह भुगतान किसी कंपनी के लिए किए  गए थे। टोक्यो ने 2020 ओलंपिक खेलों की मेजबानी इस्तानबुल और मैड्रिड को हराकर हासिल की थी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
गावस्कर की सिलेक्टर को सलाह, इस खिलाड़ी पर रखें नज़र