• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: ब्रिजटाउन , शनिवार, 11 सितम्बर 2010 (14:38 IST)

विश्व महिला मुक्केबाजी में सरिता जीती

विश्व महिला मुक्केबाजी
पूर्व चैम्पियन एल सरिता देवी ने छठी महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में फ्लायवेट (51 किलो) के पहले दौर में जीत दर्ज की जबकि तीन भारतीय मुक्केबाजों को पराजय का सामना करना पड़ा।

सरिता ने रूस की अलेक्जेंद्रा कुलेशोवा को 11-8 से हराया। पहले दो मिनट में ही सरिता ने 2-1 की बढ़त बना ली। दूसरे दौर में स्कोर 3-2 था। तीसरे दौर में अलेक्जेंद्रा ने वापसी की कोशिश की लेकिन सरिता ने उसे नाकाम करके जीत दर्ज कर ली।

वहीं 64 किलोवर्ग के पहले दौर में प्रतिभा जाखड़ को अमेरिका की जैकसन कशमेरे ने हरा दिया। कविता गोयत को 69 किलो में जर्मनी की आंद्रिया एस ने 7-4 से शिकस्त दी। वहीं 75 किलोवर्ग में अस्वाती मोल ने रूस की एस इन्ना ने 5-1 से हराया। (भाषा)