शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सूर्य ग्रहण
  4. Impact of solar eclipse 2021 on zodiac signs
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (11:59 IST)

Solar Eclipse : 4 दिसंबर शनि अमावस्या को सूर्य ग्रहण, जानिए Surya Grahan का किस राशि पर कैसा होगा असर

Solar Eclipse : 4 दिसंबर शनि अमावस्या को सूर्य ग्रहण, जानिए Surya Grahan का किस राशि पर कैसा होगा असर - Impact of solar eclipse 2021 on zodiac signs
effect of solar eclipse on zodiac signs
Solar Eclipse 2021 : ज्योतिष मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण का धरती के साथ ही प्रत्येक राशि पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। इस बार सूर्यग्रहण शनिवार के दिन होने वाली अमावस्या पर रहेगा। यह सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। आओ जानते हैं कि इसका राशियों पर क्या होगा असर।
 
 
सूर्य ग्रहण 2021 का 12 राशियों पर प्रभाव ( Surya grahan 2021 ka 12 rashiyon par prabhav )
 
1. मेष (Aries): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण अभुभ माना जा रहा है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ ही आपको वाहन चलाते वक्त सावधानी रखना होगी। घटना-दुर्घटना और बीमारी से बचना होगा। खानपान पर ध्यान देना होगा।
 
2. वृषभ (Taurus): आपकी राशि के लिए ये यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। व्यापारी हैं तो लाभ होगा और नौकरीपेशा हैं तो उन्नती होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
3. मिथुन (Gemini): आपकी रा‍शि के लिए ये ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और अटके हुए कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। विवादों से छुटकारा मिलेगा।
 
4. कर्क (Cancer): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। आपको हर तरह के वाद-विवाद से बचना होगा। बच्चों को लेकर आपके मन में तनाव रहेगा। परिवार में कलह हो सकती है।
 
5. सिंह (Leo): अपकी राशि के लिए ये ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपके भूमि और भवन से जुड़े मामले सुलझने के साथ ही आपको धन लाभ होगा।
 
6. कन्या (Virgo): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपको कार्य में सफलता मिलेगी और साथियों का आपको सहयोग भी मिलेगा। आपके आत्मविश्‍वास में वृद्धि होगी।
7. तुला (Libra): आकी राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ रहने वाला है। आपको इस दौरान वाद-विवाद से बचना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा और मानसिक नियंत्रण रखना होगा।
 
8. वृश्चिक (Scorpio): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है। इस दौरान आपका मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
 
9. धनु (Sagittarius): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है। आपकी भागदौड़ के साथ ही आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। धन का नुकसान होगा।
 
10. मकर (Capricorn): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति और व्यापारी हैं तो उन्नति होगी। हर कार्य में सफलता मिलेगा। 
 
11. कुंभ (Aquarius): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभफलदायी है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपके भूमि और भवन से जुड़े मामले सुलझने के साथ ही आपको धन लाभ होगा।
 
12. मीन (Pisces): आपकी राशि के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव अशुभ रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं और घर में किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है।
 
Disclaimer : इस लेख में निहित जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं से संग्रहित की गई है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इसके लिए किसी ज्योतिष से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें
आज है मासिक शिवरात्रि और गुरु प्रदोष, जानिए दिन का महत्व, मंत्र, कथा, आरती, शुभ मुहूर्त और सरल पूजा विधि