शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. आलेख
  4. chanakya neeti
Written By

चाणक्य नीति : इन 7 को न जगाएं नींद से, वर्ना होंगे परेशान...

चाणक्य नीति : इन 7 को न जगाएं नींद से, वर्ना होंगे परेशान... - chanakya neeti
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए शास्त्रों में कई अचूक नियम दिए गए  हैं। अत: इन नियमों का पालन करने से मनुष्य को कभ‍ी भी दु:खों का सामना नहीं करना पड़ता, उसके  जीवन में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। चाणक्य कहते हैं कि इन सातों को सोते (नींद) में से कभी  नहीं जगाना चाहिए- राजा, शेर, सांप, छोटा बच्चा, कुत्ता, मूर्ख और डंक मारने वाले कीड़े। 





आगे पढ़ें चाणक्य नीति की बातें अर्थ सहित... 
 
 


 


1. किसी राजा को सोते से जगाने पर आपको राजा का क्रोध झेलना पड़ सकता है। 
 
2. किसी शेर को यदि सोने से जगा दिया तो आपको निश्चित ही मृत्यु का सामना करना पड़ सकता है। 
 
3. किसी सोते हुए सांप को यदि जगा दिया जाए तो वह अवश्य ही डसेगा। 
 
 
 
 
 

 


4. कोई छोटा बच्चा यदि सो रहा है, तो उसे जगाने पर संभालना बहुत ही मुश्किल होता है।
 
5. दूसरों के कुत्तों को सोते से जगा दिया जाए तो वह भौंकना शुरू कर देगा। इतना ही नहीं, वह गुस्से से  आपको काट भी सकता है। 
 
 


 


6. कोई मूर्ख व्यक्ति यदि सो रहा है तो उसे नींद से नहीं जगाना चाहिए, क्योंकि मूर्ख व्यक्ति को समझा पाना बड़े-बड़े विद्वानों के भी बस की बात नहीं है। 
 
7. किसी डंक मारने वाले जीव को जगाने पर भी आपके सामने अचानक ही मृत्यु का संकट खड़ा हो  सकता है।