• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. बर्फानी धाम में 16 फुट ऊँचा हिमलिंग
Written By ND

बर्फानी धाम में 16 फुट ऊँचा हिमलिंग

Baba Amarnath | बर्फानी धाम में 16 फुट ऊँचा हिमलिंग
ND

समुद्रतल से 14500 फुट की ऊँचाई पर स्थित बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में इस बार तकरीबन 16 फुट ऊँचा हिमलिंग बना है। भगवान भोले के इस निवास में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिमलिंग के दर्शन के लिए 1 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियाँ भी आरंभ हो चुकी हैं।

इसके साथ ही इस बार इतने ऊँचे हिमलिंग ने उस ग्लोबल वॉर्मिंग को भी धता बता दिया है जिसके कारण दुनिया भर में बर्फ के तेजी से पिघलने का खतरा पैदा हो गया है। वाकई में यह भगवान की लीला है जिसके कारण दुनिया भर के बढ़ते तापमान का असर बर्फानी धाम पर दिखाई नहीं दे रहा है।