• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. ईद मिलादुन्नबी 26 जनवरी को मनेगी
Written By WD

ईद मिलादुन्नबी 26 जनवरी को मनेगी

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन

ईद मिलादुन्नबी
FILE

26 जनवरी को इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और हंसी-खुशी के साथ मनाएगा।

हजरत मोहम्मद साहब का जन्म इस्लामी माह 12 रबीउल अव्वल को हुआ था। इसीलिए मुस्लिम समुदाय इस दिन को ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाते है।

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रबीउल अव्वल माह का चांद दिखने के साथ ही घरों में मीलाद का आयोजन शुरू कर दिए हैं। इस दौरान हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख दी जा रही है।

ईद मिलादुन्नबी के खास अवसर पर एकओर जहां परम्परागत जुलूस निकाला जाएगा, वहीं विभिन्न अखाड़े अपने जौहर का प्रदर्शन भी करेंगे।