• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. आचार्य महाप्रज्ञ पंचतत्व में विलीन
Written By ND

आचार्य महाप्रज्ञ पंचतत्व में विलीन

Acharya Mahapragya | आचार्य महाप्रज्ञ पंचतत्व में विलीन
ND
देश-दुनिया से उमड़े हजारों लोगों ने महान विभूति आचार्य महाप्रज्ञ के अंतिम दर्शन किए और उनको अंतिम बिदाई दी। आचार्य को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी और महादेवसिंह खंडेला तथा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जन सोमवार को सरदारशहर पहुँचे। जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के 10वें आचार्य महाप्रज्ञ की पार्थिव देह सोमवार को सरदारशहर में पंचतत्व में विलीन हो गई।

आचार्य महाप्रज्ञ की महाप्रयाण यात्रा दोपहर बाद शुरू हुई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई शाम को मोक्षधाम पहुँची, जहाँ उनकी अंत्येष्टि की गई। इससे पहले दिनभर आचार्य के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी सहित विभिन्न नेताओं और प्रमुख लोगों ने आचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि आचार्य महाप्रज्ञ का रविवार को सरदारशहर कस्बे में देवलोकगमन हो गया था। महाप्रज्ञ के बाद अब युवाचार्य महाश्रमण को धर्मसंघ के 11वें आचार्य का दायित्व सौंपा गया है।