• Webdunia Deals
  1. सेक्स एंड रिलेशनशिप
  2. सेक्स लाइफ
  3. रिलेशनशिप
  4. कहां किस उम्र में सेक्स, पढ़ें रोचक तथ्य...
Written By WD

कहां किस उम्र में सेक्स, पढ़ें रोचक तथ्य...

सेक्स
ड्‍यूरेक्स फेस ऑफ ग्लोबल सेक्स सर्वे के दौरान जो निष्कर्ष सामने आए हैं, उनमें से कुछ अविश्वसनीय हैं और विचित्र भी। एक अहम बात यह भी है कि इस सर्वे में भारत की भागीदारी भी सामने आई है। उल्लेखनीय है कि समूची दुनिया में सेक्स को लेकर पाई जाने आदतों और प्रवृत्तियों के बारे में ड्‍यूरेक्स ने 26 देशों के 26 हजार से ज्यादा लोगों से सवाल पूछे।

इस सर्वेक्षण के मुताबिक ब्राजील के युवक-युवतियां अन्य किसी देश की तुलना में सबसे पहले अपना कौमार्य खोते हैं। ब्राजील में पहली बार सेक्स करने वाले युवक-युवतियों की औसत आयु करीब सत्रह वर्ष होती है, लेकिन इस मामले में भारतीय सबसे पीछे साबित हुए।

 

किस उम्र में कौमार्य खो देते हैं भारतीय... पढ़ें अगले पेज पर...

 


भारतीय युवक-युवतियों का कौमार्य भंग होने की आयु औसतन 22.5 वर्ष होती है। ब्राजील में लड़के-लड़कियों के कौमार्य खोने की उम्र जहां 17 वर्ष 3 माह है तो जर्मनी में यह 17 वर्ष 8 माह, ऑस्ट्रेलिया में यह 18 वर्ष 1 माह, ब्रिटेन में 18 साल और अमेरिका में 18 वर्ष 4 माह है।

इसी तरह अन्य देशों में युवक-युवतियों के कौमार्य खोने की उम्र फ्रांस में 18 वर्ष 7 माह, मैक्सिको में 19 वर्ष 1 माह, दक्षिण अफ्रीका में 19 वर्ष 4 माह और इटली में भी यह आयु 19 वर्ष 4 माह है। स्पेन में यह उम्र 19 वर्ष 5 माह, जापान में 20 वर्ष 4 माह है। सिंगापुर में युवक-युवतियां जहां 22 वर्ष की आयु में अपना कौमार्य खो देते हैं।

किस देश की महिलाओं के कितने सेक्स पार्टनर... पढ़ें अगले पेज पर...


इसी तरह जहां तक एक महिला के जीवन काल में सेक्सुअल पार्टनर्स की संख्या की बात आती है तो एशियाई देशों में यौन सहयोगियों की संख्या यूरोपीय देशों की तुलना में कम होती है। जहां तक भारतीय महिला के सेक्स पार्टनर्स की संख्या का प्रश्न है तो आमतौर पर यह एक ही होती है।

सिंगापुर में यह संख्या तीन तक हो सकती है और दक्षिण अफ्रीका, इटली, फ्रांस और स्पेन में यह संख्या 4 से लेकर 7 तक हो सकती है। अमेरिका में एक महिला के यौन सहयोगियों की संख्या 9 तक हो सकती है। जर्मनी में यह संख्या 10 और ब्रिटेन में 11 है। ऑस्ट्रेलिया में एक औसत महिला के 12 सेक्स सहयोगी हो सकते हैं तो ब्राजील में यह संख्या 13 और मैक्सिको में 14 तक हो सकती है।

और पुरुषों के सेक्स पार्टनर के बारे में क्या कहता है यह सर्वे... पढ़ें अगले पेज पर...


इसी तरह जहां तक पुरुषों के जीवन काल में सेक्स पार्टनर्स की संख्या का प्रश्न है तो भारत में पुरुषों के सेक्स पार्टनर्स की संख्या 1 से लेकर 6 तक हो सकती है, वहीं मेक्सिको में पुरुष के पार्टनर्स की संख्‍या औसतन छह से लेकर 11 तक हो सकती है।

सिंगापुर में यह संख्या 8 से लेकर 12 तक हो सकती है। अमेरिका में एक पुरुष की आमतौर पर 13 सेक्स पार्टनर्स हो सकती हैं। जापान में यह संख्या 14 और ब्रिटेन में 15 तक है। जर्मनी में एक पुरुष के 16 तक सेक्स पार्टनर्स हो सकते हैं। फ्रांस में यह संख्या 12 तक हो सकती है तो दक्षिण अफ्रीका में यह संख्या 18 तक हो सकती है।

इटली में एक व्यक्ति के औसतन 19 तक सेक्स पार्टनर्स हो सकते हैं तो स्पेन में यह संख्या 20, हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया में यह संख्न्‍या 21 से लेकर 25 तक हो सकती है। ब्राजील में एक पुरुष के 22 से लेकर 27 तक सेक्स पार्टनर्स हो सकते हैं।

एक वर्ष में कितनी बार सेक्स... पढ़ें अगले पेज पर...


इसी तरह एक वर्ष में सेक्स करने की संख्या पर विचार करें तो ब्राजील के लोग एक वर्ष में औसतन 145 पार सेक्स करते हैं। जहां तक भारतीयों की बात आती है तो वे वर्ष में औसतन 130 बार सेक्स करते हैं। मैक्सिको में यही संख्या 123 और इटली में 121 है।

फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका में लोग औसतन 120 बार सेक्स करते हैं। स्पेन में यह संख्या 118 और जर्मनी में 117 बार है। ऑस्ट्रेलिया में यह संख्या 105 बार है तो ब्रिटेन में केवल 92 है। सिंगापुर और अमेरिका में यह संख्या क्रमश: 85-85 है। वहीं जापानी वर्ष में मात्र 48 बार ही सेक्स करते हैं।

सेक्स के दौरान ‍कौन कितना समय लेता है... पढ़ें अगले पेज पर...


सर्वेक्षण के दौरान इस तथ्य पर भी विचार किया गया कि किस देश के निवासी सेक्स करने के दौरान कितना समय लेते हैं। संभोग के दौरान लिए गए इस समय की गणना मिनटों में की गई। इस काम में भारतीय सबसे फिसड्‍डी साबित हुए जोकि सम्भोग के दौरान औसतन मात्र 13 मिनट 2 सेकंड का समय लेते हैं।

फ्रांस के निवासियों को इस काम में 14 मिनट और 6 सेकंड का समय लगता है। सिंगापुर के लोग 15.2 और स्पेन के लोग 15.8 मिनट का समय लेते हैं। जापानियों को 16 मिनट और ब्रिटेन के लोगों को 16.3 मिनट का समय लेते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लोगों को औसतन 17.3 मिनट लगते हैं।

सेक्स में सबसे ज्यादा समय कौन लेता है... पढ़ें अगले पेज पर...


जर्मनी के लोग इस काम को 17.6 मिनट का समय लगता है तो अमेरिकी इसमें 17.7 मिनट का समय लगाते हैं। इस मामले में दक्षिण अफ्रीकी लोगों को 20 मिनट और इटली के लोगों को 20 मिनट 4 सेकंड का समय लगता है। ब्राजील के लोगों को 21 मिनट और 4 सेकंड और मेक्सिको के लोगों को 22 मिनट तथा 1 सेकंड का समय लगता है।

इस काम में ऑस्ट्रेलियाई लोगों का समय औसत माना जा सकता है जोकि 17 मिनट और 3 सकंड का समय लेते हैं। सेक्स के दौरान सबसे ज्यादा समय मैक्सिको के निवासी लेते हैं और उन्हें इस काम में सबसे ज्यादा समय 22 मिनट और 1 सेकंड का लगता है।

सेक्स के मामले में सर्वाधिक संतुष्ट महिलाएं किस देश की... पढ़ें अगले पेज पर...


सर्वेक्षण के दौरान पुरुष और स्त्रियों से यह भी पूछा गया कि क्या वे अपने सेक्स जीवन से संतुष्ट हैं? इस मामले में मेक्सिको के लोग सबसे आगे हैं और यहां के 83 फीसद पुरुष व स्त्रियां अपनी सेक्स लाइफ से पूरी तरह संतुष्ट हैं। दक्षिण अफ्रीका के 50 फीसद लोग अपनी सेक्स जीवन से संतुष्ट हैं तो अमेरिका में यह संख्या 48 प्रतिशत है।

भारत में अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट होने वाले लोगों का प्रतिशत 61 है। स्पेन में 49 फीसद लोग अपने सेक्स जीवन से खुश हैं। अपने सेक्स जीवन से खुश ऑस्ट्रेलियाई लोगों की संख्‍या 42 फीसद है तो ब्रिटेन में अपनी सेक्स लाइफ से खुश लोगों का प्रतिशत 40 है।

सबसे कम सेक्स संतुष्टि किस देश में... पढ़ें अगले पेज पर...



ब्राजील के भी 40 फीसदी लोग ही अपने सेक्स जीवन से पूरी तरह संतुष्ट हैं। जर्मनी में ऐसे लोगों का प्रतिशत 38 और इटली में ऐसे लोगों की संख्‍या 36 फीसद है। सिंगापुर में सेक्स को लेकर मात्र 35 फीसद ही संतुष्ट हैं तो फ्रांस में ऐसे लोगों का प्रतिशत 25 फीसदी है। इस संबंध में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपनी सेक्स लाइफ से सबसे कम संतुष्ट जापानी हैं जिनकी संख्या मात्र 15 फीसदी है।
ये भी पढ़ें
महिलाएं भी होती हैं सेक्स एडिक्ट!