• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By वार्ता
Last Modified: समस्तीपुर , रविवार, 13 जुलाई 2014 (10:07 IST)

नेता के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

नेता के बेटा
FILE
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असीनचक हाट के निकट शनिवार देर रात उग्र ग्रामीणों ने राज्य के पूर्व मंत्री के पुत्र राजीव साहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को गंभीर रुप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के पूर्व पशुपालन मंत्री और राजद के जिला अध्यक्ष रामाश्रय साहनी का पुत्र राजीव साहनी (30) कुछ लोगों के साथ असीनचक हाट के निकट कथित रुप से गाड़ी चोरी कर रहा था तभी राजीव साहनी और राजाराम केवट को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में राजीव साहनी की मौके पर ही मौत हो गई तथा राजाराम केवट गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को चिंताजनक स्थिति में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)