शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. woman barred from an indigo flight for wearing a short dress
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2015 (15:14 IST)

शॉर्ट ड्रेस को बताया अश्लील, विमान में चढ़ने से रोका

Women
इंडिगो के विमान में सोमवार को एक महिला पैसेंजर को शॉर्ट ड्रेस को अश्लील बताकर विमान चढ़ने से रोक दिया गया। एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक प्राइवेट एयरलाइन के स्टाफ मेंबर्स ने पैसेंजर से कहा था कि आप 'अश्लील कपड़ों में हैं।' ट्राउजर पहन कर आने के बाद एयरलाइन ने उसे दूसरी फ्लाइट में दिल्ली भेजा। खबरों के अनुसार महिला यात्री खुद पहले इंडिगो में काम कर चुकी है और उसकी बहन फिलहाल कंपनी में काम कर रही है।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, महिला के साथ यात्रा कर रही सहयात्री ने बताया कि वह अश्लील कपड़ों में नहीं थी। दोहाएयरपोर्ट पर उसे किसी ने नहीं रोका था। उसने फ्रॉक पहन रखी थी, जो उसके घुटने के ऊपर तक थी। सहयात्री ने बताया कि हम सभी मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 2.40 बजे कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हंगामा होने लगा। जब मैं वहां पहुंची तो देखी की वह (महिला पैसेंजर) रो रही थी। इंडिगो के तीन स्टाफ उसे फ्लाइट में जाने से रोक रहे थे।'
 
सहयात्री का दवा है कि वह उसी फ्लाइट में थी जो दोहा से मुंबई आई थी। मुंबई से दिल्ली आने के लिए ये सभी 6.40 बजे की कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार कर रहीं थीं। एक अन्य यात्री ने आरोप लगाया कि एयरलाइन के स्टाफ मेंबर्स ने उन्हें धमकी दी कि अगर किसी ने इस मामले में दखलंदाजी करने की कोशिश की तो उसे फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया जाएगा।
 
कंपनी ने दिया नियमों का हवाला : इंडिगो ने मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि महिला यात्री हमारे नियमों से अच्छी तरह वाकिफ थी। कंपनी ने एक ई-मेल में कहा कि 'हमें खेद है कि महिला यात्री को मुंबई एयरपोर्ट पर इस तरह के बर्ताव का सामना करना पड़ा, लेकिन हमारी गाइड लाइंस के अनुसार, कर्मचारी व उनके पारिवारिक सदस्यों, जिन्हें वे अपने परमिट पर सफर करा रहे हों उन्हें स्पेसेफिक ड्रेस कोड का पालन करना होता है। इसी पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई में एयरलाइंस के स्टाफ ने उन्हें रोका। वैसे हम इस मामले की जांच कराएंगे। (एजेंसियां)