1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. varanasi temple idols don anti pollution masks

धरती के प्रदूषण से 'स्वर्ग के देवता' भी परेशान, भक्तों ने पहनाए मास्क

Air pollution
उत्तर भारत के कई इलाकों में वायु प्रदूषण से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। दिपावली के बाद दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में हवा दमघोंटू हो गई है। धर्मनगरी वाराणसी भी वायु प्रदूषण अछूती नहीं रही। यहां के मंदिरों में भक्तों ने देवताओं को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रतिमाओं को मास्क पहना दिए। मास्क पहनी इन प्रतिमाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 
वाराणसी के सिगरा में स्थित भगवान शिव पर्वती के मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को यहां के पुजारी और कुछ भक्तों ने मास्क पहना दिया है। 
मास्क पहनाने पर भक्तों का कहना है कि हम आस्थावान लोग भगवान के इंसानी रूप को महसूस करते हैं। गर्मी में भगवान की प्रतिमाओं को शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन लेप किया जाता है।
 
ठंड से बचाव के लिए कंबल और स्वेटर भी पहनाए जाते हैं। जब हम इन्हें इंसानी रूप में मानते हैं तो उन पर भी प्रदूषण का असर हो रहा होगा। इसीलिए यहां स्थित प्रतिमाओं को हमने मास्क पहना दिया है।
 
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बाबा भोलेनाथ, देवी दुर्गा, काली माता, साईं बाबा की प्रतिमाएं मास्क पहने नजर आ रही हैं। भक्तों का कहना है कि प्रतिमाओं को मास्क पहनाकर वे आमजन को भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहे हैं। (Photo courtesy: twitter)
अगला लेख
क्या अयोध्या फैसले के मद्देनजर सभी phone calls की होगी रिकॉर्डिंग... जानिए वायरल नए communication rules का पूरा सच...