मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sharad Pawar Health update
Last Modified: पुणे , सोमवार, 9 फ़रवरी 2026 (22:44 IST)

Sharad Pawar Health : शरद पवार की तबीयत स्थिर, वाइटल पैरामीटर्स नॉर्मल, सुप्रिया सुले ने क्या कहा

sharad pawar
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को सोमवार की दोपहर गले में संक्रमण एवं खांसी की शिकायत के बाद बारामती में उनके घर से पुणे शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया। रूबी हॉल क्लिनिक के प्रमुख हृदयरोग विशेषज्ञ एवं प्रबंधन न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने इस बात की पुष्टि की।
ग्रांट ने कहा कि यहां पहुंचने पर, चिकित्सकों की एक टीम उनकी जांच करेगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया कि बाबा को सीने में कंजेशन हो गया है और उन्हें 5 दिन का एंटीबायोटिक्स कोर्स लेना होगा।
अच्छी बात यह है कि बाकी सभी वाइटल पैरामीटर नॉर्मल हैं। आपकी शुभकामनाओं और लगातार सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद। सभी डॉक्टरों को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। Edited by: Sudhir Sharma