सम्बंधित जानकारी
- झारखंड के गुमला में मुठभेड़, इनामी छोटू समेत 3 नक्सली ढेर, तलाश अभियान जारी
- बिहार के सुपौल में नाव पलटी, 12 लोग नदी में गिरे, 7 को बचाया
- 50,000 से कम सब्सक्राइबर वाले यू-ट्यूबर के 'पत्रकारिता' करने पर लगेगा प्रेस एक्ट
- उत्तराखंड ने हासिल की राजस्व अधिशेष की ऐतिहासिक उपलब्धि, CAG रिपोर्ट ने की पुष्टि
- कोलकाता में भारी बारिश, जनजीवन ठप, करंट लगने से 7 की मौत
रामलीला में सिंहासन पर बैठे दशरथ की हार्ट अटैक से मौत
Heart Attack in Ram leela : हिमाचल प्रदेश के चंबा में रामलीला के मंचन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंच पर दशरथ की भूमिका निभा रहे अमरेश महाजन की सिंहासन पर बैठे बैठे हार्ट अटैक आ गया और वे कुर्सी से गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।
घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की है। राम लीला मंचन के दूसरे दिन दशरथ दरबार और सीता स्वयंवर का मंचन होना था। मंच पर दशरथ दरबार लगा था। अचानक अमरेश महाजन बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कलाकार उन्हें तुरंत संभालकर पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अमरीश करीब 40 वर्षों से चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होने वाली रामलीला में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे। वे रामलीला में दशरथ और रावण की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे।A man playing the role of King Dashrath collapsed and died on stage during the Ramleela in Chamba district of Himachal Pradesh. pic.twitter.com/6bThTX2LIk
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) September 24, 2025
बताया जा रहा है कि 73 वर्षीय अमरेश ने पहले ही अपने साथियों से कह दिया था कि यह उनकी आखिरी रामलीला होगी। लोगों को ये बात मजाक लगी थी, लेकिन उनकी ये बात सच हो गई और अभिनय करते करते उनकी मौत हो गई।
edited by : Nrapendra Gupta
