dharma sangrah

पद्मावती : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (11:08 IST)
उदयपुर। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को कहा कि 'पद्मावती' के रिलीज होने पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि फिल्म में यदि कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री है, तो उसे ठीक किया जाना चाहिए।
 
कटारिया ने कहा कि रानी 'पद्मावती' को जाति के आधार पर नहीं देखा सकता है। वे देश की प्रतीक हैं और फिल्म में लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री है, तो उसे ठीक किया जाना चाहिए। इस बीच उदयपुर में फिल्म की रिलीज पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
 
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि राजपूत समाज के लोग संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में

अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत, कहा, मुझे फालतू के जुमले मत दो

अगला लेख