गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Odisha Stone Mine Blast Several feared dead after massive explosion at stone quarry in Dhenkanal
Last Modified: भुवनेश्वर , रविवार, 4 जनवरी 2026 (12:56 IST)

ओडिशा में पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Odisha
ओडिशा के ढेंकानाल जिले में पत्थर की एक खदान में चट्टानों का बड़ा हिस्सा गिरने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया खबरों के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम मोटांगा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास स्थित खदान में उस समय की है जब कुछ मजदूर पत्थरों की खुदाई और उन्हें निकालने का काम कर रहे थे। मीडिया खबरों के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने मजदूर चट्टानों के नीचे फंसे हैं और घटना का सटीक कारण क्या है। मीडिया खबरों के मुताबिक 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। 
हालांकि, स्थानीय अग्निशमन दल, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की टीम और श्वान दस्ते को बचाव कार्य के लिए मौके पर भेजा गया है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “बचाव अभियान जारी है।” ढेंकानाल के जिलाधिकारी आशीष ईश्वर पाटिल और पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने ‘एक्स’ पर लिखा,  कि ढेंकानाल में पत्थर की खदान में विस्फोट के बाद चट्टान गिरने से श्रमिकों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। दुःख की इस घड़ी में मैं मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। पटनायक ने मामले की उचित जांच किए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को बचाव अभियान में तेजी लाने पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
america venezuela conflict : डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के जोहरान ममदानी, वेनेजुएला पर हमले को बताया युद्ध कानून का उल्लंघन