मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. National Bird is a Nuisance in Goa?
Written By
Last Modified: पणजी , शनिवार, 13 फ़रवरी 2016 (11:11 IST)

मोर पर मचा बवाल, गोवा के सीएम बोले...

मोर पर मचा बवाल, गोवा के सीएम बोले... - National Bird is a Nuisance in Goa?
पणजी। मोर को एक हिंसक पक्षी के रूप में सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव पर पैदा हुए विवाद के एक दिन बाद गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने राष्ट्रीय पक्षी को उपद्रव करने वाले जीवों की सूची में शामिल करने से इनकार कर दिया।
 
पारसेकर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इसे शामिल किया गया है। इसे सूची में शामिल नहीं किया जा सकता। यह राष्ट्रीय पक्षी है।' उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण इलाकों में बड़े स्तर पर मोर के उपद्रव मचाने की शिकायतें मिली हैं, लेकिन यह पक्षी फसल कटाई के बाद केवल अनाज खाने आता है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फसल को नष्ट नहीं करता। हालांकि कुछ शिकायतें मिली हैं, हम इनसे निपटने के उपाय अपना सकते हैं। सरकार ने हिंसक जीवों के रूप में शामिल किए जाने वाले जीवों की सूची जांच के लिए मुख्य सचिव को सौंप दी है।
 
राज्य के कृषि मंत्री रमेश तावड़कर ने यह घोषणा करके कल विवाद खड़ा कर दिया था कि मोर को उपद्रव मचाने वाले जीवों की सूची में शामिल किया गया है।
 
कांग्रेस ने इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए इसे पारिस्थितिकी के लिए नुकसानदेह और आत्मघाती बताया था। (भाषा)