सम्बंधित जानकारी
- मराठा आंदोलन में एक और आत्महत्या, दो हफ्तों में 6 की मौत
- मराठा आरक्षण आंदोलन : पुणे में हिंसा, युवक ने खुदकुशी की
- मराठा आंदोलन, मुंबई बंद वापस लिया, ठाणे और नवी मुंबई में जारी रहेगा बंद
- औरंगाबाद में पानी पर हिंसा, कई गाड़ियों को फूंका, 2 की मौत
- सीबीआई ने औरंगाबाद के डीएम के खिलाफ दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला
मराठवाड़ा में बैलगाड़ी उत्सव में 7 लोगों की मौत
औरंगाबाद। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के औरंगाबाद और हिंगोली जिलों में रविवार को बैलगाड़ी उत्सव (पोला) के दौरान अलग-अलग तालाबों में डूबने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई।
औरंगाबाद जिले के वैजापुर तालुका के वीरगांव में पोला महोत्सव के लिए अपने बैलों को तालाब में स्नान करा रहे 2 भाइयों समेत 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान गंगापुर तालुका के ऋषिकेश रायते (18), रमेश रायते (16), ए. संकेत निमोने (18), कैलाश भाविस्कर (24) और नवनाथ गवली (14) के रूप में की गई है।
इसके अलावा औरंगाबाद तालुका के बाजार सावंगी गांव में 14 वर्षीय लड़की की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई। हिंगोली जिले से मिली रिपोर्ट के अनुसार विशाल थोंबारे (17) की वास्मत तालुका के माकवाटा गांव के एक तालाब में बैल को स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। (वार्ता)
