मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 जून 2017 (11:22 IST)

महाराष्ट्र : रायगढ़ में नदी में 5 डूबे

Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला स्थित शिरावली नदी में 2 बच्चों समेत 5 लोग डूब गए।
 
पुलिस ने बताया कि जिले के खालापुर में बुधवार सुबह घटना उस वक्त हुई, जब 3 महिलाएं 2 बच्चों के साथ कपड़े धोने के लिए नदी की ओर गई थीं।
 
महिलाएं जब कपड़े धो रही थीं तो बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान वे नदी के पानी में बह गए। पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
देवबंद के मौलाना मसूद मदनी को जमानत मिली